*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा *

पांढुर्ना नगर के वरुड मार्ग बहुप्रतीक्षित रेल्वे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण कार्य के लिए आज दिनांक 03/06/2026 दिन बुधवार को रेल्वे के वरिष्ठ अधिकारियों एवं ब्रिज कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की उपस्थिति में स्थल का विस्तृत सर्वे कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इस संबंध सूत्रों एवं जानकारों से मिली जानकारी मुताबिक सर्वे के दौरान प्रस्तावित निर्माण कार्यों की तकनीकी एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। रेल्वे अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि सर्वप्रथम रेल्वे अंडरपास का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके उपरांत रेल्वे ओवरब्रिज एवं संबद्ध सड़क निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, जिससे इस महत्वपूर्ण परियोजना का मार्ग प्रशस्त होगा।
यह परियोजना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा नगर के विकास को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
पांढुर्ना के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों का इस सकारात्मक पहल के लिए पांढुर्णा नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोड़े द्वारा आभार व्यक्त किया गया।









