*पांढुरना हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

पांढुर्णा पांढुर्णा सिविल अस्पताल में प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को पांढुर्णा जिला मुख्यालय पर दिव्यांगजनों के लिए विशेष मेडिकल बोर्ड कैंप का आयोजन किया गया। सिविल अस्पताल दिव्यांगजन मेडिकल बोर्ड कैंप आयोजन में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे एवं स्वास्थ विभाग द्वारा जारी की गई आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।दिव्यांगजन मेडिकल बोर्ड शिविर के दौरान कुल 40 दिव्यांगों ने अपना पंजीयन कराकर विभिन्न प्रकार की चिकित्सकीय जांच कराई ।
जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुरूप दिव्यांग की जांच के लिए छिंदवाड़ा से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम पांढुर्ना पहुंची थी। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्थानीय सिविल अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से दिव्यांगजनों की शारीरिक स्थिति का परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया। जांच प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक हितग्राही की दिव्यांगता की प्रकृति और प्रतिशत का आकलन किया गया।
पांढुर्णा सिविल अस्पताल में आयोजित दिव्यांग मेडिकल बोर्ड कैंप शिविर में जांच और पात्रता के आधार पर 23 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी किए गए। प्रमाण-पत्र मिलने से लाभार्थियों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति, आरक्षण तथा अन्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।
दिव्यांग मेडिकल बोर्ड कैंप के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने दिव्यांगजनों को आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं से जोड़ना है, ताकि उन्हें आवश्यक सेवाएं समय पर उपलब्ध हो सकें। शिविर का सफल संचालन विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्थानीय स्वास्थ्य अमले और सिविल अस्पताल प्रशासन के सहयोग से संपन्न हुआ।दिव्यांगजनों शिविर में पांढुर्णा जिले के ग्रामीण आंचलों एवं शहरी क्षेत्रों से भी बड़ी संख्याओं में दिव्यांगजन लाभ लेने पांढुर्णा जिला सिविल अस्पताल में आकर लाभ अर्जित किया गया।









