हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन सौसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष ,भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमुदाय , तिरंगे की शान और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निकली भव्य यात्रा प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन ने रोपा अशोक का पौधा, बोले- हमारा प्रयास किसानों को मिले एमएसपी से ऊपर दाम , अपेक्स बैंक मुख्यालय परिसर में ‘वृहद पौधरोपण महाअभियान’, प्राथमिक सहकारी समिति में गड़बड़ी करने वाले बचेंगे नहीं

पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा 

( गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ देने के लिए कोलारस में लगेगी शुगर फैक्ट्री )

पांढुर्णा भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस यानी 5 जून को भोपाल के अपेक्स बैंक मुख्यालय परिसर में अशोक का पौधा लगाया। इस तरह उन्होंने ‘एक पेड़ नाम मां के नाम’ अभियान के तहत यह पौधा लगाकर प्रदेशव्यापी हरित सहकार अभियान का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत अपेक्स बैंक मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी जिला सहकारी बैंकों और प्रत्येक प्राथमिक सहकारी समिति (पेक्स) में पौधारोपण किया जाएगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून विश्व योग दिवस तक एक पखड़ावे में सहकारी समितियों के माध्यम से एक लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के सुशासन का 13वां वर्ष शुरू हुआ है। इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान’ का शुभारंभ किया गया है। मध्यप्रदेश मिल्क कैपिटल बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। प्रदेश के किसान दूध उत्पादन में अपनी समृद्धि का मार्ग खोज रहे हैं। दूध उत्पादन से किसानों का आय में वृद्धि हुई है।

*गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ा लाभ*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने दूध उत्पादन को बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। अमूल ने सहकारिता के आधार पर किसानों को समृद्ध किया और दूध उत्पादन का एक नया मॉडल दुनिया को दिया। हमारी सरकार भी सांची के माध्यम से दूध उत्पादन को प्रोत्साहित कर रही है। प्रदेश में अतीत के काल में दूध-दही की नदियां बहती थीं। प्राकृतिक खेती में गौमाता का विशेष महत्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार उद्यानिकी फसलों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ देने के लिए कोलारस में शुगर फैक्ट्री स्थापित करेंगे।

*किसानों कल्याण के संकल्पित सरकार*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना से सिंचाई का रकबा बढ़ा रही है। किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली प्रदाय की जा रही है। इस वर्ष गेहूं उत्पादन और उपार्जन में मध्यप्रदेश ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश सरकार ने पिछली बार के 78 लाख मीट्रिक टन के मुकाबले वर्ष 2026 में 104 मीट्रिक टन गेहूं किसानों से खरीदा है। किसानों को एमएसपी पर प्रति क्विंटल 40 रुपए बोनस देकर 2625 रुपए भुगतान किया है। किसानों को सोयाबीन फसल पर भावांतर भुगतान का भी लाभ दिया गया है। किसानों को एमएसपी से ऊपर दाम दिलवाना राज्य सरकार का प्रयास है।

*गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अगर प्राथमिक सहकारी समिति (पेक्स) में कोई अधिकारी-कर्मचारी गड़बड़ी करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, समिति के सदस्य किसानों पर इसका कोई असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई होगी, न कि सोसाइटी पर। इसके लिए सभी तरह के प्रबंधन किए जाएंगे। किसानों की समृद्धि के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2029 में एक बार फिर देश में एनडीए की सरकार बनेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आम की टोकरी भेंट की गई। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव डीपी आहूजा, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, नाबार्ड के प्रबंध संचालक मनोज सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।