*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा *
पांढुर्णा मोहीघाटी सड़क हादसे प्रतिदिन सड़क दुर्घटना घटित हो रही है। पांढुर्णा सिविल अस्पताल में शनिवार सुबह 10 बजे के करीब सड़क हादसे की जानकारी सामने आई। सड़क हादसे के संबंध में घायल से मिली जानकारी मुताबिक मोही घाटी सड़क दुर्घटना में आनंद पिता झाड़ू साटनकर निवासी जाम सिलादी तहसील मुल्ताई जिला बैतूल मोटर साइकिल चालक सड़क हादसे में हुआ गंभीर रूप घायल सड़क दुर्घटना में हाथ की टूटी हड्डी शरीर पर आई गंभीर चोटे सुबह 10:00 बजे के करीब सड़क दुर्घटना एन एच वाहन सेवा 1033 के द्वारा पांढुर्णा सिविल अस्पताल में लाया गया घायल के हाथ की हड्डी एवं शरीर पर गंभीर चोटे बताई जा रही। सड़क दुर्घटना जब घटित हुई जब मोटर साइकिल चालक आइस्क्रीम माल लाने पांढुर्णा मनीष आइस्क्रीम फैक्टी में आ रहा था। जब अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से मोटर साइकिल को टक्कर मारकर फरार हो गया। घायल को राहगीरों की मदद से एन एच वाहन सेवा 1033 सेवा संपर्क कर घायल को पांढुर्णा सिविल अस्पताल लाया गया। सड़क दुर्घटना के संबंध में घायल के परिजनों को सूचना दी गई। सड़क दुर्घटना के संबंध पुलिस विभाग द्वारा जांच पड़ताल की जा रही।









