पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा


पांढुर्णा सिविल अस्पताल में 5.30 बजे करीब सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल होने जानकारी सामने आई है। सिविल अस्पताल में सड़क दुर्घटना के संबंध घायलों के परिजनों एवं सूत्रों द्वारा मिली जानकारी मुताबिक मोटर साइकिल पर सवार पिता पुत्र मुल्ताई से अपने गांव ज्वालखेड़ा जा रहे थे की अचानक बढ़ चिचोली के पास सड़क दुर्घटना घटित हुई सड़क दुर्घटना में मोटर साइकिल चालक अनिल देशमुख उम्र 45 साल निवासी ग्राम ज्वालखेड़ा,पारसिवनी सिर पर चेहरे एवं शरीर पर अंदरुनी गहरी गंभीर चोट आई है। सड़क दुर्घटना में घायल पुत्र आदित्य देशमुख उम्र 12 साल निवासी ग्राम ज्वालखेड़ा,पारसिवनी बालक के चेहरे पैर हड्डी टूटी बताई जा रही है। जिसका ईलाज पांढुर्णा सिविल अस्पताल में चल रहा है। सड़क हादसे के संबंध में सूत्रों द्वारा मिली जानकारी मुताबिक बिजली विभाग ठेकेदार टैक्टर ट्रॉली में लोहे के पोल से मोटर साइकिल टकराने से सड़क दुर्घटना घटित होने की बात सामने आई है।सड़क दुर्घटना के संबंध बढ़ चिचोली पुलीस विभाग जांच पड़ताल जुटी हुई हैं। सड़क दुर्घटना के संबंध में घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पिता पुत्र का ईलाज सिविल अस्पताल में चल रहा। सिविल अस्पताल डॉ द्वारा पिता पुत्र का गंभीर चोटे होने से प्राथमिक उपचार उपरांत नागपुर रेफर कराया गया। पिता बेहोश गंभीर अंदरूनी गहरी चोट लगने से एवं पुत्र के पैर हड्डी टूटी होने एवं अन्य गहरी चोटे लगने से सिविल अस्पताल डॉ द्वारा सीटी स्कैन करने की बात कही जा रही है।









