*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

पांढुर्णा जिले तहसील ससौर क्षेत्र शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) पीपलानारायणवार में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 26 मई 2026 से 30 जून 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। इस संबंध मिली जानकारी मुताबिक संस्था में इस सत्र के दौरान पांच विभिन्न व्यवसायों में कुल 132 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इनमें इलेक्ट्रीशियन की 40 सीटें, फिटर की 20 सीटें, मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल की 24 सीटें, कोपा (COPA) की 24 सीटें तथा डीजल मैकेनिक की 24 सीटें शामिल हैं।
प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में पंजीयन कराया है और उसमें किसी प्रकार की त्रुटि है, वे निर्धारित अवधि के दौरान उसमें सुधार भी कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आईटीआई पीपलानारायणवार परिसर में विशेष हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है। ऑनलाइन प्रक्रिया से अपरिचित अभ्यर्थी एमपी ऑनलाइन केंद्रों के माध्यम से अथवा संस्था में उपस्थित होकर हेल्पडेस्क की सहायता से अपना पंजीयन करा सकते हैं।
संस्था प्रबंधन ने क्षेत्र के युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि 30 जून 2026 का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें और तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।









