*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा *

पांढुर्णा बैतूल से मुलताई संघमित्रा एक्सप्रेस गलत ट्रेन में सवार होकर जा रही माता एवं पुत्री चिचड़ा के पास हादसे घायल होने पर रेलवे अधिकारी एवं रेल्वे जी आर पी एफ पुलिस द्वारा आमला से नागपुर की ओर जा रही मेमो ट्रेन में दोनों घायलों बिठालकर पांढुर्णा रेलवे स्टेशन उतर गया। पांढुर्णा रेलवे विभाग एवं रेल्वे जी आर पी एफ पुलिस की मदद से घायल माता एवं पुत्री को पांढुर्णा सिविल अस्पताल एंबुलेंस की मदद से लाया गया। इस हादसे के संबंध सूत्रों एवं घायलों से मिली जानकारी मुताबिक बैतूल से मुलताई जा रही माता एवं पुत्री गलती से नॉनस्टॉप ट्रेन संघमित्रा में सवार हो गए। मुल्ताई ट्रेन ना रुकने की जानकारी मिलने पर चिचड़ा के पास हादसा घटित हुआ। इस संबंध सूत्रों एवं जानकारों द्वारा मिली जानकारी मुताबिक ट्रेन की स्पीड धीरे होने पर नीचे उतरने की कोशिश होना बताया जा रहा इस हादसे में माता एवं पुत्री का उतरते समय असंतुलन बिगड़ा एवं हादसा घटित हुआ। इस हादसे में माता सरिता पति ऋषिकांत दुबे उम्र 49 साल निवासी बैतूल एवं पुत्री अक्षरा पिता ऋषिकांत दुबे उम्र 15 साल निवासी बैतूल हादसे में घायल हुई। इस हादसे में माता सरिता पति ऋषिकांत दुबे उम्र 49 साल सिर चहरे हाथ पैर एवं कान पर गंभीर रूप से चोट आई। पुत्री अक्षरा दुबे उम्र 15 साल निवासी बैतूल सिर चहरे हाथ पैर पर चोटे आई। दोनों माता एवं पुत्री का प्राथमिक उपचार उपरांत माता सरिता पति ऋषिकांत दुबे सिर चहरे कान से खून अधिक बहने नागपुर रेफर किया गया। पांढुर्णा रेल्वे जी आर पी एफ पुलिस द्वारा घटना की विस्तृत रूप से जानकारी ली जा रही।









