*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा।
पांढुर्णा टेमनी मार्ग पर गुरूवार की शाम बड़चिचोली पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टेमनी के सडक़ किनारे कोराडी खापरखेड़ा निवासी अशोक भरसाकरे उम्र 45 साल एक पेड़ के नीचे मृत अवस्था में शव सड़क किनारे दिखाई देंने पर राहगीरों द्वारा पुलिस विभाग सूचना दी गई । घटना स्थल पर बढ़ चिचोली पुलीस पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा मृतक युवक कपड़ों में मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान महाराष्ट्र के कोराडी खापरखेड़ा निवासी अशोक भरसाकरे के रूप में होना बताया गया। सूत्रों एवं जानकारो से मिली जानकारी मुताबिक बुजुर्ग में मधुकर भारसकरे निवासी हिवरा दोनों मोटर साइकिल से टेमनी के लिए निकले थे। अचानक तेज धूप में हालत बिगड़ने पर टेमनी मार्ग पर सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठ गए तेज धूप में पाणी नहीं मिलने से मौत होने की आशंका जताई जा रही। मृतक के शरीर पर कोई अन्य दुर्घटना जैसे निशान नहीं होना बताया गया। बढ़ चिचोली पुलिस विभाग द्वारा शव को पांढुर्णा सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुक्रवार सिविल अस्पताल डॉ द्वारा शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। बढ़ चिचोली पुलीस विभाग द्वारा इस घटना की हर पहलू से जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। अचानक मौत कैसे हुई है जिसकी जानकारी शव का पोस्टमार्टम के बाद जानकारी सामने आने की बात कहीं जा रही। सूत्र एवं जानकार बताते है की मृतक अशोक पिता शिवराम भास्करे जिसकी उम्र 45 साल ग्राम हिवरा किसी परिचित के घर मेहमान नवाजी करने आने की बात सामने आई। मृतक लखवा फिट जैसी बीमारी से पीड़ित होने की बात भी कहीं जा रही। सूत्रों एवं जानकारों से मिली जानकारी मुताबिक मृतक ग्राम हिवरा से टेमनी जाने के लिए निकला था अचानक हुई इस घटना से ग्राम हिवरा एवं टेमनी ग्रामीणों मे अलग अलग तरह के बयान सामने आए है। मृतक का दूसरा साथी मोटर साइकिल पर सवार मधुकर भारसकरे उम्र 50 साल निवासी ग्राम हिवरा जिसकी हालत की जांच पड़ताल पांढुर्णा सिविल अस्पताल डॉ के निगरानी में की जा रही। मृत्यु का पोस्टमार्टम के बाद घटना की जांच पड़ताल कई सारी बाते सामने आने की बात कही जा रही है।









