हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन सौसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष ,भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमुदाय , तिरंगे की शान और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निकली भव्य यात्रा प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 की समीक्षा बैठक संपन्न, मतदाता सूची का शुद्धिकरण एवं सटीकता चुनाव प्रक्रिया की मजबूती का आधार — प्रेक्षक श्री अरुण पाण्डेय

 

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

( नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन हेतु आवेदन 15 जून 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक किए जा सकेंगे )

पांढुर्णा छिंदवाड़ा नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम वर्ष 2026 के अंतर्गत आज कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा के मिनी सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री अरुण पाण्डेय (आईएएस रिटायर्ड) ने की।

बैठक में प्रभारी कलेक्टर पांढुर्णा श्री अग्रिम कुमार, कलेक्टर छिंदवाड़ा श्री हरेंद्र नारायण सहित पांढुर्णा एवं छिंदवाड़ा जिले के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) उपस्थित थे। पांढुर्णा जिले से संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का एवं एसडीएम सौंसर श्री सिद्धार्थ पटेल भी उपस्थित रहे।

बैठक में इंटरनेशनल मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 की प्रक्रिया एवं प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्य दो चरणों में किया जा रहा है। प्रथम चरण में कंट्रोल टेबल का सत्यापन, अद्यतीकरण एवं प्रारूप मतदाता सूची तैयार करने की कार्यवाही 30 अप्रैल से 18 मई 2026 तक पूर्ण की जा चुकी है। द्वितीय चरण में दावे एवं आपत्तियां प्राप्त कर उनका निराकरण तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया 15 मई से 22 जुलाई 2026 तक चलेगी।

बैठक में निकायवार एवं पंचायतवार मतदान केंद्रों की स्थिति, मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना की भी समीक्षा की गई।

प्रेक्षक श्री अरुण पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में विशेष सावधानी बरती जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची जितनी अधिक शुद्ध और त्रुटिरहित होगी, निर्वाचन प्रक्रिया उतनी ही सुचारू एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न होगी।उन्होंने जिले में किए जा रहे पुनरीक्षण कार्य की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा स्थानीय निर्वाचन अंतर्गत मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 हेतु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला पांढुर्णा के समस्त नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य प्रगति पर है। यह कार्य प्रत्येक मतदान केन्द्र पर नियुक्त प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा कार्यालयीन समय में संपादित किया जा रहा है।

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, अपात्र अथवा मृत मतदाताओं के नाम विलोपित करने तथा मतदाताओं के नाम, पता, आयु अथवा अन्य प्रविष्टियों में आवश्यक संशोधन किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन संबंधी आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं पात्र नागरिक निर्धारित प्रपत्रों में अपने आवेदन संबंधित मतदान केन्द्र के प्राधिकृत अधिकारी अथवा संबंधित नगरीय निकाय/पंचायत कार्यालय में निर्धारित समयावधि के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं।

प्रभारी कलेक्टर पांढुर्णा श्री अग्रिम कुमार ने जिले के समस्त नागरिकों एवं मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने नाम एवं विवरण का मतदाता सूची में परीक्षण कर लें तथा यदि किसी प्रकार का नाम जोड़ने, नाम विलोपन अथवा संशोधन संबंधी दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना शीघ्र आवेदन प्रस्तुत करें, जिससे मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके।

प्रभारी कलेक्टर पांढुर्णा श्री कुमार ने सभी पात्र नागरिकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।