*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

पांढुर्णा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में मध्यप्रदेश शासन द्वारा जनसामान्य से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस संबंध में सभी जागरूक नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित लिंक https://ucc.mp.gov.in/home पर जाकर अपने बहुमूल्य सुझाव दर्ज करें। शासन का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित कर विभिन्न वर्गों के विचार प्राप्त करना है।









