*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र की खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )

पांढुर्णा “प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत पांढुर्णा नगर पालिका लक्ष्मी स्मृति मंगल भवन में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कुक कम हेल्पर कुकिंग प्रतियोगिता में रसोइयों ने पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई, प्रतियोगिता का उद्देश्य मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में सुधार और कुक कम हेल्परों को बेहतर पोषणयुक्त भोजन तैयार करने के लिए प्रोत्साहित करना है,
प्रतियोगिता में जनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत स्व-सहायता समूहों के रसोइयों ने भाग लिया। विभिन्न समूहों ने मध्यान्ह भोजन की सामग्री से पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए।
आयोजित इस प्रतियोगिता में सुजाता स्व-सहायता समूह चिचौलीबड को प्रथम पुरस्कार दिया गया। द्वितीय पुरस्कार दुर्गावती स्व-सहायता समूह उमरीकला और रानी दुर्गावती स्व सहायता समूह तिगांव को प्रदान किया गया। तृतीय पुरस्कार सुविचार स्व सहायता समूह भीमखेडी, ओम स्व सहायता समूह अंबाडा और सावित्री बाई फूले स्व सहायता लेंदागोंदी को प्रदान किया गया, व अन्य प्रतिभागी समूहों को सांत्वना पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।









