*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र की खबरे एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )


पांढुर्णा सिविल अस्पताल से सड़क दुर्घटना के संबंध में सूत्रों एवं जानकारों द्वारा मिली जानकारी मुताबिक भोपाल नागपुर सड़क मार्ग पर तिगांव मेहता पेट्रोल पंप के पास कंटेनर वाहन एवं मोटर साइकिल के बीच भिड़ंत होने की घटना सामने आई। सड़क दुर्घटना 5 .00 से 5.30 बजे के आस पास की बताई जा रही है। इस सड़क हादसे में मोटर साइकिल चालक मंजू पिता बाबूलाल धुर्वे उम्र 33 साल निवासी ग्राम बेलपथार छिंदवाड़ा निवासी बताया जा रहा है। सड़क हादसे में मोटर साइकिल चालक हाथ पैर की हड्डी टूटी बताई जा रही। एवं शरीर पर चोटे आई है। सड़क हादसे में घायल का ईलाज सिविल अस्पताल में चल रहा। सड़क हादसे घटना की पुलिस विभाग द्वारा विस्तृत रूप से जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। सड़क हादसे के संबंध में सिविल अस्पताल डॉ द्वारा घायल के परिजनों को सड़क हादसे की जानकारी दी गई। परिजनों के आने के उपरान्त ही सड़क हादसे में घायल को नागपुर या छिंदवाड़ा रेफर करने की बात सामने आई है। फिलहाल सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल का सिविल अस्पताल में ईलाज चल रहा।









