*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र की खबरे एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें 6262250843 )

पांढुरना नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के प्रमुख मार्ग भोपाल रोड के डामरीकरण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति के कारण आम नागरिकों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध सूत्रों एवं जानकारों द्वारा मिली जानकारी मुताबिक पांढुर्णा नगर पालिका परिषद द्वारा सड़क के उन्नयन और मरम्मत के लिए एक करोड़ से अधिक की लागत से स्वीकृत योजना पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। नगर पालिका परिषद से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्य के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक का टेंडर स्वीकृत किया गया है। योजना के तहत शुक्रवार बाजार जयस्तंभ से फायर स्टेशन तक लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क का डामरीकरण किया जाएगा। यह मार्ग शहर के व्यस्ततम मार्गों में से एक है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया एवं भारी वाहन गुजरते हैं। सड़क के डामरीकरण से यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा और लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी। इसी योजना के अंतर्गत बैतूल बाईपास से होटल पारिजात के समीप स्थित हनुमान मंदिर तक लंबी सड़क का भी डामरीकरण किया जा रहा है। इस मार्ग पर भी सड़क की स्थिति काफी समय से खराब थी, जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ बाहरी क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी असुविधा होती थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने से बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। सड़क डामरीकरण कार्य शुरू होने पर नगर के प्रथम नागरिक पांढुर्णा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री संदीप घाटोड़े एवं पांढुर्णा नगर पालिका परिषद के जनप्रतिनिधि द्वारा सड़क डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। सड़क डामरीकरण कार्य पुर्ण होने पर आम लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।









