*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र की खबरे एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा कलेक्टर जिला पांढुर्णा श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार 26/06/2026 शुक्रवार को जिला पांढुर्णा अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण की रोकथाम के लिए खनिज विभाग जिला पांढुर्णा के दल द्वारा दिनांक 26 जून 2026 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
क्षेत्र निरीक्षण के दौरान सौंसर तहसील अंतर्गत ग्राम बिछुआबग्गु, उटेकाटा शोभना नदी से खनिज रेत का अवैध रूप से खनन कर परिवहन करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP28AC8158 एवं MP28AD2567 मय ट्रॉली पाए जाने पर खनि नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत दोनों वाहनों को खनिज रेत सहित शासकीय रूप से जप्त किया गया।
जप्त किए गए वाहनों को खनिज सहित पुलिस थाना सौंसर परिसर में शासकीय अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। वाहनों द्वारा खनि नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत खनिज का अवैध परिवहन किए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है तथा जुर्माना राशि अधिरोपित किए जाने हेतु निर्णयन के लिए कलेक्टर न्यायालय पांढुर्णा के समक्ष प्रकरण प्रेषित किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। इस प्रशासनिक कार्यवाही के दौरान सहायक खनि अधिकारी श्री महेश नगपुरे तथा खनिज विभाग का अमला उपस्थित रहा।









