*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*।
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )
पांढुर्णा जिला मुख्यालय पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशो पर मंगलवार जिला कांग्रेस मुख्यालय पांढुरना में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उइके अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद पांढुरना कांग्रेस पार्टी के वर्तमान पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद चुनाव को लेकर गहन मंथन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में पांढुरना के प्रत्येक वार्ड में कांग्रेस पार्टी ने चुनाव की तैयारी तथा पार्षद प्रत्याशी चयन प्रक्रिया पर विस्तृत अहम चर्चा हुई। एवं वर्तमान में नगर पालिका परिषद पांढुर्णा में निर्माण कार्य में व्यापक स्तर पर बरती जा रही अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस पार्षद दल द्वारा विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की गई। विगत दिनों जल्द ही जनता के सामने नगर पालिका की कार्यप्रणाली की पोल खोली जाएगी जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस पार्षद दल अहम महत्वपूर्ण बैठक में रूपरेखा तैयार करने को लेकर कांग्रेस पार्टी जिला संघटन द्वारा कांग्रेस पार्षद दल के साथ विशेष अहम महत्वपूर्ण बैठक ली गई।
इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस पार्टी द्वारा निर्णय लिया की कांग्रेस पार्टी नगर के हर वार्ड में मजबूती से चुनाव लड़ेगी और नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध सड़क से सदन तक आवाज उठाने की बात कही गई।
*इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे*
नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री ताहिर पटेल , नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष श्री सुरेश सुरजुसे , नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जयंत घोड़े , जिला संगठन मंत्री श्री देवकांत मांडोगडे एवं नगर पालिका पार्षदगण श्रीमती नीतू राठौर , कुमारी चंदा देशभरतार , श्री किशोर धोटे , श्री प्रमोद बॉम्बल , श्री संदीप बनाईत , श्री रुन्देश जसुतकर , मो. ऐजाज , श्री संजय राठौर एवं अन्य कांग्रेस संगठन पदाधिकारी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्षद दल के सभी सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।









