सौसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष ,भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमुदाय , तिरंगे की शान और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निकली भव्य यात्रा प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री राम सेना दुर्गा वाहिनी की जिला कार्यकारिणी का किया भव्य विस्तार, सनातन धर्म की रक्षा के लिए मातृशक्ति को सौंपा गया अहम दायित्व सुरेखा रायसने को बनाया गया जिलाध्यक्ष , सुनीता जैस्वाल को जिला संगठन मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व , सुनीता कवडे जिला उपाध्यक्ष तथा अंजली काकडे को जिला प्रभारी की निभाएंगे जिम्मेदारी,  जिविका बेले को नगर अध्यक्ष और कंचन बेले को बनाया नगर उपाध्यक्ष सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को दी गई बधाई एवं शुभकामनाएं

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

*पांढुर्ना* सनातन धर्म की रक्षा, संवर्धन और धर्म जागरण के महान उद्देश्य को मजबूती प्रदान करने के लिए श्री राम सेना की मातृशक्ति इकाई ‘दुर्गा वाहिनी’ का भव्य विस्तार किया गया है। महाकौशल प्रांत की प्रांत अध्यक्ष श्रीमती रिया उर्फ मीनाक्षी ओरियाजी के नेतृत्व में संगठन को धार देते हुए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस नवगठित ऊर्जावान कार्यकारिणी में सुरेखा रायसने को जिलाध्यक्ष और सुनीता जैस्वाल को जिला संगठन मंत्री का अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सुनीता कवडे को जिला उपाध्यक्ष तथा अंजली काकडे को जिला प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है। आध्यात्मिक चेतना और सत्संग के प्रचार-प्रसार हेतु रजनी गाडगिल को जिला सत्संग प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर स्तर पर मातृशक्ति को सक्रिय एवं एकजुट करने के उद्देश्य से जिविका बेले को नगर अध्यक्ष और कंचन बेले को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया है। महिलाओं की सुरक्षा और संगठन की रक्षा व्यवस्था को देखते हुए संगीता पवार को जिला सुरक्षा प्रमुख के महत्वपूर्ण पद पर आसीन किया गया है। संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे पूर्ण निष्ठा के साथ हिंदू एकता, धर्म रक्षा और जागरण के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। इस गौरवशाली और उत्साहवर्धक अवसर पर कोमल मानमोडे, बबिता घोरमाडे, रंजना राउत और कल्पना गाडगे ने नई कार्यकारिणी को अपनी आत्मीय शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राजु गाड़गे, प्रणिता गौतम, मोनिका बेलखडे, मयुरी बैलखडे, अंकिता कडु और जान्हवी मराठा सहित अनेक पदाधिकारियों व सदस्यों ने उपस्थित रहकर नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की। दुर्गा वाहिनी का यह गरिमामयी विस्तार मातृशक्ति के सशक्तिकरण और क्षेत्रीय स्तर पर सनातन धर्म के संरक्षण में एक अत्यंत प्रभावशाली कदम साबित होगा। वहीं श्री राम सेना की मातृशक्ति इकाई ‘दुर्गा वाहिनी’ के सभी नव नियुक्त पदाधिकारी को उनके नेतृत्व में संघटन को शक्ति एवं अधिक बल मिलेगा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।