*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा जामलपानी से नदेवाणी जा रहे मोटर साइकिल पर सवार दो युवक अधे मोड पर सीमेंट पोल से मोटर साइकिल जा टकराई इस सड़क हादसे में मोटर साइकिल सवार एक युवक 20 फूट दूर उछलकर खेत जा गिरा एवं मोटर साइकिल पर सवार दूसरा युवक को मामूली चोटे आई। इस सड़क हादसे में अजय टेकाम उम्र लगभग 21 साल निवासी ग्राम नदेवानी पैर हड्डी टूटी बताई जा रही हैं। जिसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। सड़क दुर्घटना सुबह 6 बजे के लगभग घटित होना बताया जा रहा है। इस सड़क हादसे में दोनों घायल युवको को राहगीरों की मदद से नादनबाड़ी पुलिस डॉयल नंबर 112 को सूचना दी गई। डॉयल नंबर 112 पर तैनात अजय कुमरे एवं अरुण पवार सड़क दुर्घटना स्थल तुरंत पहुंचे एवं घायलों को घटना स्थल से उठाकर पांढुर्णा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जाह सड़क दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को उपचार चल रहा है। इस सड़क दुर्घटना में एक युवक को मामूली चोटे आई है दूसरा युवक अजय टेकाम की पैर की हड्डी टूटी बताई जा रही। जिसका सिविल अस्पताल डॉ द्वारा एक्स-रे रिपोर्ट के उपरांत सिविल अस्पताल डॉ द्वारा अजय टेकाम की पैर की हड्डी जिसे नागपुर रेफर करने की बात सामने आई है। दूसरे घायल युवक का प्राथमिक उपचार उपरांत घर पर आराम करने की सलाह देने की बात सामने आई है









