बेरडी में 100 वर्षों से अधिक पुरानी अखंड हरिनाम सप्ताह की परंपरा का होगा भव्य समापन, दही-लाही महाप्रसाद एवं महाकाले के कीर्तन में डेढ़ लाख तक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं, वारकरी संप्रदाय की समृद्ध परंपरा, महाराष्ट्रीयन संस्कृति और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है बेरडी का पंढरीनाथ मंदिर सप्ताह पांढुर्णा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश, चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध सख्त कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश : कलेक्टर श्री वशिष्ठ रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले देशव्यापी “वोट चोरों से देश बचाओ अभियान” की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने महत्वपूर्ण बैठक की आयोजित।, इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC), नई दिल्ली द्वारा नवनियुक्त पर्यवेक्षक श्री बिमल शाह जी (गुजरात) विशेष रूप से उपस्थित रहे।, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी रूपरेखा उद्देश्य सभी पदाधिकारियों से अभियान की सफलता हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी बिक्री पर रोकथाम तथा अवैध तंबाकू के विक्रय एवं जुआ पर करें सख्त कार्यवाही, एनकॉर्ड समिति की बैठक में संबंधित विभागों को समन्वय करने दिए निर्देश  हिट एंड रन, अवैध कॉलोनियों, विस्फोटक सामग्री एवं पटाखा गोदामों के नियमित निरीक्षण तथा सुरक्षा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने की समीक्षा निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

मोही-मांडवी के जंगलों में 20 हजार सीड्स बॉल का हुआ विसर्जन, किए गए 55 हजार सीड्स बाल किए गए तैयार जल प्रहरी नीरज वानखड़े की अनूठी पहल को वन विभाग द्वारा भी सराहा गया

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

(आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )

पांढुर्ना। पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक वनीकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए वाटर हीरो एवं जल प्रहरी श्री नीरज वानखड़े द्वारा तैयार किए गए 55 हजार सीड्स बॉल में से 20 हजार सीड्स बॉल शनिवार को मोही-मांडवी के जंगलों में वन विभाग के सहयोग से विसर्जित किए गए। इस अभियान का उद्देश्य जंगलों को हराभरा बनाना, जैव विविधता को बढ़ावा देना तथा वन्यजीवों के लिए प्राकृतिक भोजन की व्यवस्था करना है।

श्री नीरज वानखड़े ने बताया कि उन्होंने कुल 55 हजार सीड्स बॉल तैयार किए हैं, जिनमें से 50 हजार सीताफल के बीजों से बनाए गए हैं। उनका कहना है कि यदि ये पौधे सफलतापूर्वक विकसित होते हैं तो भविष्य में जंगलों में रहने वाले पशु-पक्षियों एवं वन्यजीवों को भरपूर मात्रा में फल उपलब्ध होंगे। साथ ही स्थानीय गरीब एवं आदिवासी परिवारों को सीताफल के माध्यम से रोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि “सीड्स बॉल केवल एक बीज नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली, जल संरक्षण और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का संकल्प है।”

कार्यक्रम के दौरान एसडीओ फॉरेस्ट पांढुर्ना श्री चंचल पंवार (IFS) ने उपस्थित सभी लोगों को सीड्स बॉल अभियान के वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्षा ऋतु में सीड्स बॉल के माध्यम से प्राकृतिक रूप से पौधों का विकास होता है, जिससे जंगलों का विस्तार, जैव विविधता का संरक्षण, मिट्टी एवं जल संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन को मजबूती मिलती है। उन्होंने श्री नीरज वानखड़े द्वारा किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण के कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दीं।

रेंज अधिकारी पांढुर्ना श्री प्रभुराम मुच्छाला ने कहा कि आज बोए जा रहे ये बीज भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर पक्षियों, वन्यजीवों और अन्य जीव-जंतुओं के लिए भोजन, आश्रय एवं सुरक्षित प्राकृतिक आवास उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान प्रकृति और मानव दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे।

इस अवसर पर श्री रामदास वाड़िवा (पंचायत सचिव, तिगांव), संस्था के सदस्य श्री पवन चौकीकर, श्री कमलाकर पठाड़े (वनरक्षक), श्री जयराम उईके (वनरक्षक), श्री विजय कुमार गुप्ता (वनरक्षक), श्री प्रल्हाद महाले (अध्यक्ष, ग्राम वन समिति, मोही), श्री देवमन देशमुख, श्री नानेश्वर कुडापे, श्री तब्बू हजारे (सुरक्षा श्रमिक) तथा श्री दिनेश परिहार (सुरक्षा श्रमिक) सहित वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने, वर्षा ऋतु में सीड्स बॉल बनाकर जंगलों एवं बंजर भूमि पर विसर्जित करने तथा हरित, समृद्ध और पर्यावरण-संतुलित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

बेरडी में 100 वर्षों से अधिक पुरानी अखंड हरिनाम सप्ताह की परंपरा का होगा भव्य समापन, दही-लाही महाप्रसाद एवं महाकाले के कीर्तन में डेढ़ लाख तक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं, वारकरी संप्रदाय की समृद्ध परंपरा, महाराष्ट्रीयन संस्कृति और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है बेरडी का पंढरीनाथ मंदिर सप्ताह

रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले देशव्यापी “वोट चोरों से देश बचाओ अभियान” की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने महत्वपूर्ण बैठक की आयोजित।, इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC), नई दिल्ली द्वारा नवनियुक्त पर्यवेक्षक श्री बिमल शाह जी (गुजरात) विशेष रूप से उपस्थित रहे।, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी रूपरेखा उद्देश्य सभी पदाधिकारियों से अभियान की सफलता हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

हिट एंड रन, अवैध कॉलोनियों, विस्फोटक सामग्री एवं पटाखा गोदामों के नियमित निरीक्षण तथा सुरक्षा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने की समीक्षा निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

सौसर की बेटी अदिति डवले ने फोरेंसिक साइंस में हासिल किया गोल्ड मेडल भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने दी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।, अदिति ने ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर में एमएससी (फोरेंसिक साइंस) की परीक्षा में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। सौसर नगर सहित पूरे पांढुर्णा जिले में हर्ष और गौरव का वातावरण है।

पांढुरना ग्राम सिवनी के लाल श्रावण चांदेकर बने CISF में इंस्पेक्टर, प्रधानमंत्री की सुरक्षा SPG में निभा चुके अहम् जिम्मेदारी एवं RSS प्रमुख सर संघचालक के भी रह चुके हैं PSO , वर्ष 2010 में CISF में उप निरीक्षक के पद पर अपनी सेवा शुरू की थी। छोटे से कस्बे से निकलकर केंद्रीय सुरक्षा बल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाना युवाओं के लिए मार्गदर्शक एवम् प्रेरणादायक l