सौसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष ,भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमुदाय , तिरंगे की शान और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निकली भव्य यात्रा प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

पांढुर्णा नगर के तीनशेर चौक में बीएसएनएल टॉवर पर चढ़ा व्यक्ति दूसरे दिन भी डटा रहा , रेस्क्यू टीम ने टॉवर पर चढ़े व्यक्ति से नीचे उतरने दी सलाह बोले मैं स्वयंम उतरूंगा नीचे , रेस्क्यू टीम ने किया प्रयास नहीं मिली सफलता , प्रशासन एवं पुलिस विभाग टिम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुरी तरह है अलर्ट

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )

पांढुरना नगर में तीनशेर चैक स्थित बीएसएनएल टावर पर सोमवार शाम से चढ़ा एक अधेड़ मंगलवार को भी नीचे नहीं उतरा। लगातार बारिश और खराब मौसम के बावजूद वह टावर की चोटी पर बैठा रहा। प्रशासन और पुलिस दिनभर उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे रहे, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। इस संबंध मिली जानकारी के मुताबिक टावर पर बैठे व्यक्ति की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है। उसने शर्ट और बरमूड़ा पहन रखा है तथा सिर पर दुपट्टा बांध रखा है।

मंगलवार को उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए छिंदवाड़ा से प्रशिक्षित युवक राजाबाबू चैधरी को बुलाया गया। राजाबाबू टावर पर चढ़े और काफी देर तक व्यक्ति से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। कुछ समय तक बातचीत के बाद ऐसा लगा कि वह नीचे उतरने के लिए तैयार हो सकता है, लेकिन थोड़ी देर बाद वह फिर टावर की सबसे ऊंची चोटी पर जाकर बैठ गया।

राजाबाबू चैधरी ने बताया कि बातचीत के दौरान व्यक्ति बार-बार पुलिस बल को हटाने और टावर के नीचे जमा लोगों की भीड़ को हटाने की मांग करता रहा। उसने खाने-पीने की कोई भी वस्तु लेने से भी इनकार कर दिया। प्रशासन की ओर से उसे बिस्कुट और पानी देने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने स्वीकार नहीं किया।

किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने टावर के नीचे और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। टावर के नीचे सुरक्षा जाल लगाया गया है, ताकि यदि व्यक्ति अचानक नीचे गिर जाए तो उसकी जान बचाई जा सके। इसके अलावा पुलिस बल मौके पर तैनात है और आसपास लोगों की आवाजाही को भी नियंत्रित किया जा रहा है। घटनास्थल पर दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। लोग बारिश के बीच भी टावर पर बैठे व्यक्ति को देखने के लिए जमा रहे। प्रशासन एवं पुलिस विभाग रेस्क्यू टीम टॉवर पर चढ़े व्यक्ति के पल पल के घटना क्रम पर गहरी नजर बनाए रखे हुए है। पांढुर्णा नगर में गली मोहल्ले चौराहे बाजारों में सबके जुबान पर एक ही खबर बीएसएनएल के टावर पर चढ़े व्यक्ति का क्या हुआ टॉवर से उतरा हर कोई इस खबर को जानने को लेकर आम नागरिकों में चर्चाओ का बाजार गर्म बना हुआ देखने में आ रहा है। हर किसी में टॉवर पर चढ़े व्यक्ति को लेकर उत्सुकता बनी हुई नजर आ रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।