प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

सांसद बंटी विवेेक साहू 14 दिवसीय मैहर धार्मिक पदयात्रा के दौरान 10 दिनों में 306 किमी पैदल चलकर पहुंचे कटनी , सांसद का शुक्रवार को छपरा से कटनी तक 32 किमी की पदयात्रा के दौरान विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जगह-जगह किया भव्य स्वागत और अभिनंदन

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू की छिंदवाड़ा से मैहर तक की 14 दिवसीय 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा जैसे-जैसे मैहर में मां शारदा के दरबार की ओर बढ़ रही है, वैसे-वैसे सांसद बंटी विवेक साहू सहित उक्त धार्मिक पदयात्रा में शामिल सैंकड़ों पदयात्रियों के हौसले ओर भी बुलंद होते जा रहे है। पदयात्रा के दौरान किसी भी पदयात्री के चेहरे पर थकान और शिकन देखने को नहीं मिल रही है। जल्द माता दरबार में दर्शन की आशा के साथ पदयात्री सुबह से शाम तक निरंतर चलते ही जा रहे है। पदयात्रा के दौरान पदयात्रियों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच पदयात्रा के मार्ग में बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोगों द्वारा किए जा रहे भव्य स्वागत और अभिनंदन पदयात्रियों के हौसले को दुगना कर रहे है।

उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू ने अपनी 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा के दौरान छिंदवाड़ा,सिवनी और जबलपुर जिले में पिछले 10 दिनों में 306 किमी की पदयात्रा पूरी करते हुए शुक्रवार की देर शाम को कटनी जिले में प्रवेश कर लिया है। आज शनिवार को सांसद और सैंकड़ों पदयात्री कटनी से अपनी पदयात्रा की शुरूआत करते हुए 32 किमी पैदल चलकर शाम को जुकेही पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार की पदयात्रा के दौरान कटनी जिले की विधानसभा मुडवारा के विधायक संदीप जयसवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, पूर्व जनपद अध्यक्ष कन्हैया तिवारी, एडव्होकेट कमलेश शुक्ला, रमेश जयसवाल, प्रमोद तिवारी, अजय जयसवाल सहित छपरा से कटनी तक पदयात्रा के मार्ग में जगह-जगह पर सैंकड़ों लोगों द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू और सैंकड़ों पदयात्रियों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया गया। लोगों द्वारा किए जा रहे भव्य स्वागत और अभिनंदन से पदयात्रियों के हौसले और भी बढ़ते जा रहे है। जल्द ही माता के दरबार में माथा टेकने की आश लिए पदयात्री लगातार मां शारदा के दरबार की ओर बढ़ रहे है।

*अब मैहर पहुंचेगी सांसद की धार्मिक पदयात्रा*

विदित हो कि सांसद बंटी विवेक साहू 14 जुलाई को मैहर पहुंचकर मां शारदा के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करते हुए प्रदेश सहित छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के आमजनों की सुख, समृद्धि, वैभव और खुशहाली की कामना के साथ अच्छी बारिश की प्रार्थना भी करेंगे। सांसद बंटी विवेक साहू की 14 दिवसीय 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर और कटनी के बाद अब मैहर पहुंचेगी। इस दौरान सांसद अपने सैकड़ों पदयात्रियों के साथ में अंतिम 3 दिनों मेें 78 किमी की धार्मिक पदयात्रा करेंगे। 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू प्रतिदिन सुबह और देर शाम को पदयात्रा की सफलता की कामना के साथ में मां शारदा की पूजा अर्चना व आरती के साथ धार्मिक पदयात्रा की शुरूआत और संपन्न करते है। इस दौरान वे पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पदयात्रा के मार्ग में पंचतत्व सीड बॉल और विभिन्न स्थानों वनविभाग एवं आमजनों के सहयोग से पौधे रोपित भी कर रहे है।

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।