*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा। श्री गुरु एवं गौरांग की असीम कृपा से इस्कॉन के त्रिदण्डी संन्यासी, दीक्षा गुरु एवं अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत प्रचारक परम पूज्य श्री भक्तिप्रेम महाराज जी का पावन आगमन रविवार, 12 जुलाई को पांढुर्णा में होगा।
पूज्य महाराज जी अपने प्रवास के दौरान 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव की तैयारियों का अवलोकन करेंगे। वे आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे तथा अपने आशीर्वचनों से सभी को प्रेरित करेंगे। उनके मार्गदर्शन में रथयात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी, जिससे यह महोत्सव अधिक भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
इस अवसर पर श्री राम मंदिर, गुजरी, पांढुर्णा में पूज्य महाराज जी के श्रीमुख से दिव्य हरिकथा, हरिनाम संकीर्तन एवं आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन भी किया जाएगा। इस्कॉन सेंटर, पांढुर्णा ने समस्त श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्संग एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन का लाभ लेने की अपील की है।









