*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )

पांढुर्णा रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म निर्माण कार्य चलते वक्त एक रेल्वे कर्मचारी अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा। हादसे के संबंध सूत्रों एवं जानकारों द्वारा मिली जानकारी मुताबिक रेल्वे कर्मचारी राम किशोर पटाढ़ें उम्र 40 साल निवासी ऋषि नगर टेकडी वार्ड ट्रेट मैंन पद पर पदस्थ रेल्वे कर्मचारी अचानक अनियंत्रित होकर नीचे आ गिरा । घटना सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे से 1:00 बजे बीच की बताई जा रही हैं। इस हादसे में रेल्वे कर्मचारी के हाथ पैर कमर में गहरी अंदरूनी चोटें आईं हैं। घायल को घटना स्थल से रेल्वे कर्मचारी की मददत पांढुर्णा सिविल अस्पताल लाया गया। जाह सिविल अस्पताल डॉ द्वारा प्राथमिक उपचार उपरांत गहरी अंदरूनी गंभीर चोटे होने से नागपुर रेफर किया गया। घायल रेल्वे कर्मचारी को नागपुर रेल्वे अस्पताल ले जाने बात सामने आई है। अचानक रेल्वे कर्मचारी कैसे नीचे गिरा रेल्वे विभाग द्वारा हादसे की जांच पड़ताल की जा रही है









