बेरडी में 100 वर्षों से अधिक पुरानी अखंड हरिनाम सप्ताह की परंपरा का होगा भव्य समापन, दही-लाही महाप्रसाद एवं महाकाले के कीर्तन में डेढ़ लाख तक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं, वारकरी संप्रदाय की समृद्ध परंपरा, महाराष्ट्रीयन संस्कृति और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है बेरडी का पंढरीनाथ मंदिर सप्ताह पांढुर्णा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश, चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध सख्त कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश : कलेक्टर श्री वशिष्ठ रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले देशव्यापी “वोट चोरों से देश बचाओ अभियान” की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने महत्वपूर्ण बैठक की आयोजित।, इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC), नई दिल्ली द्वारा नवनियुक्त पर्यवेक्षक श्री बिमल शाह जी (गुजरात) विशेष रूप से उपस्थित रहे।, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी रूपरेखा उद्देश्य सभी पदाधिकारियों से अभियान की सफलता हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी बिक्री पर रोकथाम तथा अवैध तंबाकू के विक्रय एवं जुआ पर करें सख्त कार्यवाही, एनकॉर्ड समिति की बैठक में संबंधित विभागों को समन्वय करने दिए निर्देश  हिट एंड रन, अवैध कॉलोनियों, विस्फोटक सामग्री एवं पटाखा गोदामों के नियमित निरीक्षण तथा सुरक्षा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने की समीक्षा निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

राम शांति विद्या मंदिर ने रचा नया इतिहास रोबोटेक्स इंडिया नेशनल चैम्पियनशिप 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की शानदार सफलता, अब दक्षिण कोरिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे छात्र

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

(आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )

पांढुर्णा। राम शांति विद्या मंदिर ने एक बार फिर शिक्षा, नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। विद्यालय की जूनियर रोबोटिक्स टीम ने Robotex India National Championship 2026 की Line Follower Competition में देशभर की अनेक प्रतिभाशाली टीमों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-5 में अपना स्थान बनाया तथा राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय (3rd) स्थान प्राप्त कर विद्यालय, शहर एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही विद्यालय की जूनियर रोबोटिक्स टीम ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इस वर्ष दिसंबर में दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाली Robotex International Championship के लिए आधिकारिक रूप से क्वालीफाई कर लिया है।

इस गौरवशाली टीम में रेवांश पोपट (Revansh Popat) एवं तनिष्क पराडकर (Tanishq Paradkar) ने अपनी प्रतिभा, अथक मेहनत, रचनात्मक सोच और उत्कृष्ट तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लंबे समय तक निरंतर अभ्यास, देर रात तक रोबोट की टेस्टिंग तथा कठिन समस्याओं का समाधान खोजने की उनकी लगन ने उन्हें राष्ट्रीय मंच पर यह ऐतिहासिक सफलता दिलाई।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री सुभाष बुधराजा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को विद्यालय के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताते हुए कहा कि यह सफलता यह सिद्ध करती है कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और समर्पण से विद्यार्थी विश्व स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

डायरेक्टर श्री शिवम बुधराजा ने कहा कि राम शांति विद्या मंदिर सदैव विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं नवाचार के क्षेत्र में विद्यालय निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में भी भारत का गौरव बढ़ाएंगे।

प्राचार्या श्रीमती चारू गुलाटी ने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं टीमवर्क की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं रोबोटिक्स मेंटर का विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रबंधक श्री रोहित धावले ने कहा कि यह केवल एक प्रतियोगिता में प्राप्त सफलता नहीं, बल्कि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण और विद्यार्थियों की असीम क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आने वाले वर्षों में अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान, नवाचार एवं रोबोटिक्स के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने टीम के दोनों विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा समस्त विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

राम शांति विद्या मंदिर परिवार अपने इन युवा चैंपियंस रेवांश पोपट एवं तनिष्क पराडकर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करता है। अब पूरे विद्यालय परिवार की शुभकामनाएँ उनके साथ हैं, जो दिसंबर में दक्षिण कोरिया में आयोजित Robotex International Championship में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश का गौरव बढ़ाएंगे।

“यह केवल एक जीत नहीं, बल्कि राम शांति विद्या मंदिर के गौरवशाली इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने वाला एक ऐतिहासिक क्षण है।

Leave a Comment

और पढ़ें

बेरडी में 100 वर्षों से अधिक पुरानी अखंड हरिनाम सप्ताह की परंपरा का होगा भव्य समापन, दही-लाही महाप्रसाद एवं महाकाले के कीर्तन में डेढ़ लाख तक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं, वारकरी संप्रदाय की समृद्ध परंपरा, महाराष्ट्रीयन संस्कृति और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है बेरडी का पंढरीनाथ मंदिर सप्ताह

रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले देशव्यापी “वोट चोरों से देश बचाओ अभियान” की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने महत्वपूर्ण बैठक की आयोजित।, इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC), नई दिल्ली द्वारा नवनियुक्त पर्यवेक्षक श्री बिमल शाह जी (गुजरात) विशेष रूप से उपस्थित रहे।, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी रूपरेखा उद्देश्य सभी पदाधिकारियों से अभियान की सफलता हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

हिट एंड रन, अवैध कॉलोनियों, विस्फोटक सामग्री एवं पटाखा गोदामों के नियमित निरीक्षण तथा सुरक्षा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने की समीक्षा निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

सौसर की बेटी अदिति डवले ने फोरेंसिक साइंस में हासिल किया गोल्ड मेडल भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने दी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।, अदिति ने ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर में एमएससी (फोरेंसिक साइंस) की परीक्षा में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। सौसर नगर सहित पूरे पांढुर्णा जिले में हर्ष और गौरव का वातावरण है।

पांढुरना ग्राम सिवनी के लाल श्रावण चांदेकर बने CISF में इंस्पेक्टर, प्रधानमंत्री की सुरक्षा SPG में निभा चुके अहम् जिम्मेदारी एवं RSS प्रमुख सर संघचालक के भी रह चुके हैं PSO , वर्ष 2010 में CISF में उप निरीक्षक के पद पर अपनी सेवा शुरू की थी। छोटे से कस्बे से निकलकर केंद्रीय सुरक्षा बल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाना युवाओं के लिए मार्गदर्शक एवम् प्रेरणादायक l