प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का पांढुर्णा जिले के सभी 554 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित , ग्राम भैरोपानी के बूथ क्रमांक 77 पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ सुना कार्यक्रम , पांढुर्णा जिला मुख्यालय पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 136वें एपिसोड ‘मन की बात’ विचारों को सुनने कार्यकर्ता में देखा गया उत्साह

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा सौसर क्षेत्र में रविवार 26 जुलाई को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का भारतीय जनता पार्टी, जिला पांढुर्णा द्वारा जिले की सौसर एवं पांढुर्णा विधानसभा के सभी 554 बूथों पर उत्साह, अनुशासन एवं जनसहभागिता के साथ सामूहिक श्रवण किया गया। पांढुर्णा जिलेभर में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नागरिक कार्यक्रम से जुड़े।

मन की बात कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संदीप मोहोड ने सौसर विधानसभा क्षेत्र के मोहखेड़ मंडल अंतर्गत ग्राम भैरोपानी के बूथ क्रमांक 77 पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया। एवं पांढुर्णा नगर के बूथों पर भी मन की बात कार्यक्रम को सुना गया एवं उपरांत उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर श्री संदीप मोहोड ने कहा कि ‘मन की बात’ आज देश के करोड़ों नागरिकों को प्रेरित करने वाला एक ऐसा सशक्त माध्यम बन चुका है, जिसने समाज के सकारात्मक प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी प्रत्येक एपिसोड में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, विद्यार्थियों एवं नवाचार करने वाले नागरिकों की प्रेरणादायक कहानियों को देश के सामने रखते हैं। इससे समाज में सेवा, समर्पण, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की भावना को नई ऊर्जा मिलती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विचार केवल सुनने तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के संदेशों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री मोहोड ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास, सेवा और सुशासन की भावना को पहुंचाने का कार्य करती रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने अनेक क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है और ‘मन की बात’ कार्यक्रम इस जनभागीदारी आधारित विकास यात्रा को और अधिक सशक्त बनाने का माध्यम बन गया है।

पांढुर्णा जिले के सभी 554 बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुना तथा राष्ट्रहित, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला, मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।