*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

पांढुर्णा विकासखंड ग्राम पंचायत हिवरा सेनाडवार निवासी पेशे से किसान युवक निलेश पिता चित्दाजी गिरारे उम्र 35 साल अविवाहित युवक मानसिक रूप परेशान बताया इस संबंध सूत्रों एवं परिजनों द्वारा मिली जानकारी मुताबिक युवक परिवार में सबसे छोटा भाई है माता पिता 6 भाई एवं एक बहन है। विगत कुछ वर्षों से युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था जिसका परिजनों द्वारा ईलाज चल रहा था। युवक पेशे से खेती किसानी करता था। युवक द्वारा घर जिस वक्त फांसी लगाई गई थी उस वक्त माता खेत में एवं पिता पांढुर्णा बाजार आना बताया जा रहा है। एवं अन्य भाई उस समय खेत में कामकाज कर रहे थे. जब छोटा भाई खेत में नहीं दिखने पर बड़ा भाई खेत से घर पर आया उस समय छोटा भाई अपने कमरे में फांसी पर झूलता हुआ देखा पाया गया। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा बढ़ चिचोली पुलिस विभाग को दी गई। घटना दुपहर 4 बजे करीब बताई जा रही है। पुलिस ने फांसी पर झूलता युवक के शव को ग्रामीणों की मददत से नीचे उतारा एवं शव का पोस्टमार्टम कराने पांढुर्णा सिविल अस्पताल भेज दिया गया। इस संबंध में सूत्रों मिली जानकारी मुताबिक शनिवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा। युवक द्वारा लगाई गई फांसी की घटना की बढ़ चिचोली पुलीस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।









