*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )


पांढुर्णा श्रावण मास पर्व फ्रेंडशिप डे के अवसर पर रविवार को जूना पांढुर्णा स्थित शिव मंदिर परिसर में मित्र मंडल के तत्वावधान में निरंतर 5 वर्ष शिव अभिषेक, पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन शुरू हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से भगवान शिव के अभिषेक और पूजन के साथ हुई, जिसमें मित्र मंडल के सदस्य अपने परिवारों सहित इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। पूजन के उपरांत महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण शुरू किया गया।
इस संबंध मित्र मंडल आयोजकों ने बताया कि महाप्रसाद वितरण का क्रम दोपहर 1 बजे शाम 5 बजे तक जारी रहा। इस आयोजन में शहरवासियों ने सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
मित्र मंडल ने शहर के सभी नागरिकों से सपरिवार जूना पांढुर्णा शिव मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव के दर्शन करने, पूजा-अर्चना में शामिल हुए तथा महाप्रसाद ग्रहण किया। मित्र मंडल आयोजकों का कहना है कि श्रावण मास पर्व माह में फ्रेंडशिप डे के अवसर पर निरंतर 5 वर्षों से इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य मित्रता, सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का संदेश देना है, ताकि लोग एक-दूसरे के साथ मिलकर आध्यात्मिक और सामाजिक सद्भाव को मजबूत कर सकें।









