*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )


पांढुर्णा-सौसर भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री एवं छिंदवाड़ा संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी आज पांढुर्णा प्रवास पर रहे। इस दौरान भाजपा जिला कार्यालय पांढुर्णा में भारतीय जनता पार्टी जिला पांढुर्णा के जिला पदाधिकारियों की मासिक बैठक आयोजित की गई।
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं छिंदवाड़ा संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी,भाजपा संगठन जिला प्रभारी दीपांकर बैनर्जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड की उपस्थिति में जिले में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, शक्ति केंद्रों को प्रभावी बनाने तथा बूथ समितियों की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी जी ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और संगठन की मजबूती का आधार प्रत्येक बूथ का सक्रिय एवं मजबूत होना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर निरंतर संपर्क एवं संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।
ग्राम सिवनी में शक्ति केंद्र एवं बूथ समिति की बैठक
जिला कार्यालय में बैठक के पश्चात ग्राम सिवनी में शक्ति केंद्र एवं बूथ समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले बूथों की संगठनात्मक स्थिति, बूथ समितियों की सक्रियता, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, प्रत्येक कार्यकर्ता से निरंतर संपर्क रखने तथा पार्टी के आगामी अभियानों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से सफल बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में कार्यकर्ताओं से शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने, बूथ समितियों को सक्रिय रखने और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारीगण,मंडल अध्यक्षगण, मंडल प्रभारीगण, मोर्चा जिलाध्यक्षगण,शक्ति केंद्र के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति के सदस्य तथा अपेक्षित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड जी ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ का कार्यकर्ता है। प्रत्येक बूथ को मजबूत और सक्रिय बनाकर ही संगठन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
पांढुर्णा नगर मंडल उपाध्यक्ष पंकज नाईक के निवास पर आत्मीय भोजन
पांढुर्णा प्रवास के दौरान प्रदेश महामंत्री एवं छिंदवाड़ा संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी जी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पांढुर्णा नगर मंडल उपाध्यक्ष के निवास पर आयोजित आत्मीय भोजन में सहभागिता की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद भी हुआ। संगठनात्मक व्यस्तताओं के बीच इस आत्मीय मिलन ने कार्यकर्ताओं में आपसी जुड़ाव एवं पारिवारिक भाव को और मजबूत किया।
बैठक एवं प्रवास के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक कार्यों को लेकर उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली। सभी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।








