*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुरना जिला मुख्यालय पर गुरुवार को आधुनिक भारत के शिल्पकार और भारत रत्न, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती “सद्भावना दिवस”* के अवसर पर पांढुरना जिला ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी_ द्वारा आज जिला कांग्रेस मुख्यालय, पांढुरना में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी से हुई। इस दौरान वक्ताओं ने देश के प्रति राजीव गांधी जी के योगदान, आधुनिकता, विज्ञान और शांति के संदेश को याद किया।
इसके पश्चात नगर राजीव गांधी मार्केट स्थित राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके तत्पश्चात पांढुर्णा जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया गया। एवं पांढुरना साई टेकड़ी स्थित साई मंदिर में कांग्रेस पार्टी संघटन पदाधिकारी कार्यकर्ता द्वारा पूजा-अर्चना की गई।
कांग्रेस पार्टी संघटन पदाधिकारी कार्यकर्ता द्वारा भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जयंती “सद्भावन दिवस” के रूप में मनाई गई। सभी ने एक स्वर में राजीव गांधी जी के सपनों का भारत बनाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
*इस आयोजन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे*
श्री जतन उईके अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी पांढुरना , श्री ओम पटेल जिला कार्यवाहक अध्यक्ष, श्री देवकांत मांडोगड़े जिला संगठन मंत्री , श्री विलास डोंगरे ब्लॉक अध्यक्ष , नांदनवाड़ी कांग्रेस पार्टी संघटन प्रमुख श्री रवि खापरे , नगर पालिका परिषद पांढुर्णा उपाध्यक्ष श्री ताहिर पटेल ,श्री जयंत घोड़े नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पांढुरना, श्री सुरेश सुरजुसे न.पा. प्रतिपक्ष नेता ,श्री हरनाम सिंह ठाकुर पांढुर्णा जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष , श्री भरत सिंह ठाकुर अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल , श्री अरुण धुर्वे जिला अध्यक्ष, S.T. प्रकोष्ठ, श्रीमती मीना ढोके जिला अध्यक्ष S.C. प्रकोष्ठ , कांग्रेस नेत्री श्रीमती प्रतिमा मेश्राम , श्री जिमी टाकभौरे जिला अध्यक्ष NSUI , श्री अनिल चौधरी ब्लॉक समन्वयक, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमोल पिट्टू धर्माधिकारी, श्री राजेश डोंगरे, श्री नितिन देवड़ा, श्री किशोर धोटे, श्री सुनील बॉम्बल, श्री शरद संबारे, श्री सुनील सुले, श्री आरिफ शेख, श्री मो. इकबाल, श्री तुलसी दास सलामे सहित सभी जिला, ब्लॉक, नगर के अनुषांगिक संगठनों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ/युवा नेतागण, महिला नेत्रियां, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








