*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा विकासखंड ग्राम चांगोबा में मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद की बैठक श्री बलिराम जी कवरेती की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, सामाजिक समस्याओं तथा समाज के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान आदिवासी समाज के हितों, अधिकारों, शिक्षा, सामाजिक एकता और विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही परिषद के संगठन को मजबूत बनाने और समाज के लोगों को एकजुट होकर कार्य करने के संबंध में चर्चा हुई।
इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र मिलने पर पदाधिकारियों से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने तथा संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
बैठक में आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक का उद्देश्य समाज के प्रमुख मुद्दों पर संवाद स्थापित करना तथा परिषद के माध्यम से समाज के हित में कार्य करना रहा।इस अवसर पर जिला प्रभारी भगवानदास भारती जी, जिलाध्यक्ष श्री रामनाथ परतेती जी, जिला संरक्षक हरिराम कुशराम जी,नीलकंठ जी उइके ,श्री अरुण धुर्वे जी, रामप्रसाद वरठे, बब्बू जी धुर्वे, बलवंशा उइके जी,रविचरण धुर्वे, शेषराव भलावी जी, रमन लाल नर्रे जी, राजेंद्र सलामे, पुनक धुर्वे जी, चंद्रलाल परतेति जी, इमरत पन्द्रे जी, आनंद जी उइके, अजय परतेती एवं अन्य उपस्थित रहे।






