*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र ग्राम रजोला माल के हाई स्कूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम का समारोह आयोजित किया गया। इस साईकिल वितरण आयोजन में मुख्य अतिथि पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र विधायक श्री निलेश उईके के हस्ते हाई स्कूल छात्रों को साईकिल वितरण की गई।
आयोजन के दौरान ग्राम रजोला माल हाई स्कूल सेवानिवृत्त श्री नंदरसिंह उइके जी के सम्मान समारोह आयोजित हुआ। विधायक श्री निलेश उईके द्वारा सेवानिवृत्त श्री नंदरसिंह उइके जी को शाल श्रीफल पुष्पगुच्छ स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया।
विधायक श्री निलेश उईके ने साइकिल वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों के साथ समय बिताया।
विधायक श्री निलेश उईके द्वारा स्कूल छात्र छात्राओं से परीक्षा की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। विधायक श्री निलेश उईके ने कहा शिक्षा को प्रोत्साहन, विद्यार्थियों को सहयोग और समाज के प्रति समर्पण ही हमारा संकल्प है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को साइकिल वितरण कर उनकी शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। साथ ही सेवानिवृत्त श्री नंदर सिंह जी उइके जी के योगदान की सराहना करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।







