*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा राम शांति विद्या मंदिर (RSVM), पांढुर्णा के तीन प्रतिभाशाली बास्केटबॉल खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अंडर-14 वर्ग में हरिकेश कुबड़े एवं ख्वाहिश रावल तथा अंडर-19 वर्ग में प्रेम जासुतकर ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।
तीनों खिलाड़ियों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। उनकी मेहनत, अनुशासन, लगन एवं खेल के प्रति समर्पण इस उपलब्धि का आधार हैं।
विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकगण ने चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।
राम शांति विद्या मंदिर परिवार को अपने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गर्व है।






