*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्ण जिले के तहसील सौसर क्षेत्र ‘छोटा पंढरपुर’ के नाम से विख्यात श्री क्षेत्र बेरडी में आयोजित सात दिवसीय अखंड हरिनाम सप्ताह एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के समापन अवसर पर छिंदवाड़ा-पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री विवेक ‘बंटी’ साहू एवं भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड सम्मिलित हुए। इस पावन अवसर पर ह.भ.प. श्री बालकृष्ण दादा वसंतगडकर महाराज जी के भावपूर्ण कीर्तन का श्रवण कर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।
श्री क्षेत्र बेरडी में पिछले सात दिनों से निरंतर गूंज रहे हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन एवं श्रीमद्भागवत कथा की अमृतमयी वाणी से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। ‘पांडुरंग हरी, विठ्ठल हरी’ के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। वारकरी परंपरा की आध्यात्मिक चेतना और भगवान श्री विठ्ठल-रुक्मिणी जी के प्रति अटूट श्रद्धा ने इस आयोजन को विशेष धार्मिक गरिमा प्रदान की।
इस अवसर पर सांसद श्री विवेक ‘बंटी’ साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने भगवान श्री विठ्ठल-रुक्मिणी जी के दर्शन कर श्रद्धा अर्पित की तथा धर्म एवं भक्ति की इस पावन परंपरा से जुड़कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान आयोजक संस्था द्वारा सांसद श्री विवेक ‘बंटी’ साहू और जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
*परंपरा, भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश*
हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी दहीहांडी का कार्यक्रम विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। अखंड हरिनाम सप्ताह, कीर्तन एवं भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति, संत परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन समाज में सद्भाव, सेवा, संस्कार और आपसी एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
श्री क्षेत्र बेरडी में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव के समापन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का वातावरण रहा। इस पावन आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले आयोजक मंडल, सेवाधारियों तथा समस्त वारकरी भक्तों का सादर वंदन एवं हार्दिक अभिनंदन किया गया।








