*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद के निर्देशन में थाना पांढुर्णा पुलिस ने ग्राम नीलकंठ में जाम नदी किनारे स्थित खेत से गांजे के 09 हरे पौधे, कुल वजन लगभग 04 किलोग्राम, जप्त किए। मामले में आरोपी भाउराव धुर्वे (52 वर्ष), निवासी ग्राम नीलकंठ के विरुद्ध धारा 8/20(ए) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया।
इस पुलिस टीम ने कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निभाई
निरीक्षक अमित कुमार दाणी, सउनि देवेन्द्र कुमरे, प्र.आर. राकेश चौरासे, प्र.आर. नितेश रघुवंशी, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र परानी, विजय अलोने एवं निलेश निवारे इस कार्यवाही में शामिल रहे।








