पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा

पांढुर्णा नागपूर भोपाल सड़क मार्ग पर सिवनी राजना मार्ग पर सुबह 9 से 10 बजे के आस पास सड़क दुर्घटना घटित हुई। सड़क दुर्घटना में नागपुर निवासी युवक प्रत्यूष पिता संजय भार्गव उम्र लगभग 22 साल बताई गई। युवक अपनी मोटर साइकिल हेलवे डेवींडसन से भोपाल से नागपूर जाते वक्त सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ। राहगीरों को सड़क मार्ग पर घायल अवस्था में दिखने पर राहगीरों द्वारा पुलिस डॉयल नंबर 112 से संपर्क किया गया। सड़क दुर्घटना स्थल पर पुलिस डॉयल नंबर 112 पर तैनात पुलिस आरक्षक गजेन्द्र रघुवंशी एवं वाहन चालक विशाल रेवतकर तुरंत सड़क दुर्घटना स्थल पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवक को पांढुर्णा सिविल अस्पताल लाया गया। सिविल अस्पताल डॉ द्वारा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप घायल युवक की जांच पड़ताल कर ईलाज कराया गया। सड़क दुर्घटना में घायल युवक के शरीर चहरे हाथ पैर सिर पर चोटे बताई गई। सड़क दुर्घटना में घायल युवक के परिजनों को युवक की सड़क दुर्घटना में घायल होने की जानकारी दी गई। सड़क दुर्घटना में घायल युवक को सिविल अस्पताल डॉ निगरानी में ऑब्जर्वेशन में रखा गया। सिविल अस्पताल डॉ द्वारा घायल युवक को न्यूरोपी एन सी टी कराने नागपुर दिखाने की सलाह दी गई ता की सिर पर अंदरुनी चोटे आई हैं या नहीं जिसकी जांच पड़ताल कर पता लगाया जा सके। सिविल अस्पताल से सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक सड़क दुर्घटना में घायल युवक के परिजन पांढुर्णा सिविल अस्पताल पहुंचे एवं सड़क दुर्घटना में घायल युवक का उपचार कराने नागपुर ले जाने की सिविल अस्पताल डॉ से अनुमति ली गई। ता की घायल युवक का जांच पड़ताल कर सड़क दुर्घटना में सिर पर आई अंदरुनी चोटे का ईलाज कराया जा सके।









