*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा *


पांढुर्णा शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र बस स्टैंड गुरुवार की दुपहर पल्सर बाइक सवार दो लोगों ने लुट की वारदात को अंज़ाम देने कोशिश हुई नाकाम। घटना रेल्वे स्टेशन मार्ग बस स्टैंड के आस पास वाले में क्षेत्र घटती हुई। घटना के संबंध सूत्रों एवं जानकारों से मिली जानकारी मुताबिक रेल्वे फाटक वानखड़े मंडी के पास जवाहर वार्ड निवासी अशोक दाडे जिनकी उम्र लगभग 63 वर्ष जो की एक रिटायर्ड कर्मचारी जो महाराष्ट्र बैंक से पैसे निकालकर बैग को मोटर साइकिल गाड़ी के डिक्की में रखकर घर की ओर निकलते वक्त अचानक पल्सर बाइक पर सवार दो लोग आकर गाड़ी का पीछा कर अचानक गाड़ी डिक्की में रखी बैग निकालकर भागने की कोशिश करते हैं अशोक दाडे द्वारा मौका स्थल पर चोर चोर चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास क्षेत्र लोगो को एक युवक को बैग लेकर भागते दिखाई देने पर युवक को पकड़कर आम लोगों द्वारा जमकर धुनाई की गई। दूसरा युवक घटना स्थल से माहौल देखकर भाग निकला। पुलिस को वादात की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची एवं आरोपी को पकड़कर पुलिस थाना ले गई एवं आरोपी से अपने दुसरे आरोपी साथी की पूछताश की जा रही है। लूट की वारदात को अंज़ाम देने की घटना के संबंध में पुलिस विभाग स्थानीय लोगों की मददत से आरोपी का हुलिया जानने की कोशिश कर रहे। ता की फरार आरोपीयों को पुलिस को पकड़ने मददत मिल सके। पुलिस विभाग वारदात स्थल मार्गों चौक चौराहे पर लगे सी सी टी वी कैमरे की जांच पड़ताल में जुटी गई है। पुलिस विभाग द्वारा फरार दूसरे आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की बात कही जा रही है। इस वारदात की घटना से आम लोगों में डर का माहौल बना हुआ देखने में आ रहा है। आम जनता द्वारा बैंक के आस पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठाई गई है।









