पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा

पांढुर्णा संत जगनाडे महाराज सांस्कृतिक सभागृह में रविवार दिनाँक 7/6/26 को तेली समाज के कक्षा 10वी एवं 12वी बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 75% से अधिक अंक प्राप्त छात्र छात्रों का मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह एव अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री बंटी साहू के पिताजी श्री नरेंद्र जी साहू, व अध्यक्ष साहू समाज छिन्दवाड़ा श्री कलीरामजी साहू तथा नगर पालिका पांढुरना अध्यक्ष श्री संदीपजी घाटोडे रहे। विशेष अतिथि के रूप में श्री गजानन जी ब्रम्हे से. निवृत प्राध्यापक स्वशासी महा वि. छिन्दवाड़ा, तथा श्री विजय कलमधाड़ प्रो.कन्या माह विद्यालय छिन्दवाड़ा शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पांढुर्णा तेली समाज संघटन अध्यक्ष श्री भूषण केवटे द्वारा की गई। श्री ब्रम्हे सर व श्री कलमधाड़ सर द्वारा छात्रों का मार्गदर्शन किया गया। इसी प्रकार श्री अनंत बालपांडे सर द्वारा छात्रों को JEE, NEET बाबद मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में श्री संदीपजी घाटोडे द्वारा संबोधन में छात्रों का सम्मान न होकर उनके माता-पिता के मेहनत व तपस्या का सम्मान काह गया साथ ही इस कार्यक्रम में समाज के सेवानिवृत्त कर्मचारी श्रीमती पुष्पलता तितरे, श्रीमती नीलिमा कामड़े, तथा श्री नामदेव बालपांडे जी का शाल व पुष्प देकर सम्मान किया गया। इस आयोजन के दौरान तेली समाज संघटन मारुड इकाई के अध्यक्ष श्री सुभाषजी बालपांडे, पिपला तेली समाज संगठन के अध्यक्ष श्री राहुल मदनकर, तेली समाज संघटन ग्राम गुजरखेड़ी अध्यक्ष श्री संदीप घाटोडे एवं तेली समाज संघटन ग्राम भंदारगोंदी अध्यक्ष श्री सुनील जी बेलखड़े का भी पांढुर्णा जिला तेली समाज संगठन द्वारा सभी तेली समाज संघटन ग्रामीण अध्यक्ष का स्वागत किया गया। पांढुर्णा तेली समाज संघटन छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए अगले वर्ष 75% से बढकर 80% प्रतिशत हासिल करने का संकल्प लिया गया। इस आयोजन में मंच संचालन श्री विजय घूघुसकर व श्री रविन्द्र बावनकर द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन सचिव श्री योगीराज जी वानोडे द्वारा किया गया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में श्री सुनील घाटोडे, श्री अशोक घाटोडे, शान्ताराम केवटे, श्री खेमराज तितरे, श्री कैलाश सांबारे, विष्णु लेन्डे, श्री सुभाष केवटे, मनीष मेटांगले, नरेश वघाले, संजय रेवतकर ,भीमराव सांबरे, मनोज घोड़े, महेश साहू ,शंकर भद्रे, श्रीमति रेवती घोड़े, श्रीमती रश्मि कलमधाड़ व श्रीमती शोभाताई खोड़े एवं अन्य तेली समाज संघटन पदाधिकारी सदस्य महिला इकाई एवं युवा इकाई का इस आयोजन में सहयोग बना रहा।









