पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा

पांढुर्णा आवारा कुत्तों के हमले से हिरण के बच्चे की मौत हो गई। घटना रविवार दिनांक 07/06/2026 को प्रातः लगभग 08:00 बजे बताई जा रही। घटना की सूचना ग्राम कामठी कला निवासी श्री सदाशिव पिता वसंता माठे द्वारा दी गई कि एक हिरण के बच्चे को आवारा कुत्तों द्वारा घायल कर दिया गया है। सूचना प्राप्त होने पर तुरंत वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। घटनास्थल पर निरीक्षण करने पर पाया गया कि हिरण का बच्चा गंभीर रूप से घायल अवस्था में था तथा उसके शरीर पर अनेक घावों के निशान थे।
वन विभाग टिम द्वारा आवश्यक जांच एवं बचाव कार्यवाही के दौरान हिरण की मृत्यु हो गई। इसके पश्चात मृत हिरण को आगे की कार्यवाही हेतु पांढुर्ना डिपो लाया गया।
वन विभाग टिम द्वारा मृत हिरण का शव परीक्षण पशु चिकित्सक डॉ. गोविंदा धुर्वे द्वारा वन विभाग के अधिकारियों एवं पाण्डुर्ना तहसीलदार की उपस्थिति में किया गया। शव परीक्षण उपरांत नियमानुसार वन विभाग टिम द्वारा मृत हिरण का दाह संस्कार किया गया।









