हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन सौसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष ,भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमुदाय , तिरंगे की शान और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निकली भव्य यात्रा प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

बेसहारा गाय का नागरिकों एव पशु चिकित्सा विभाग टिम की सतर्कता से कराया गया सुरक्षित प्रसव , गाय ने स्वस्थ बछड़े को दिया जन्म, संतोषी माता वार्ड में मानवता की देखने में आई एक बेहतरीन मिसाल

* पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

 

पांढुर्णा शहर के संतोषी माता वार्ड में बुधवार को मानवता की एक बेहतरीन मिसाल देखने को मिली। सड़क पर प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक बेसहारा (आवारा) गाय की मदद के लिए आम नागरिक और पशु चिकित्सा विभाग की टीम एक साथ आगे आए, जिसके चलते गाय ने एक स्वस्थ बछड़े को जन्म दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोषी माता वार्ड के कुछ जागरूक नागरिकों की नज़र प्रसव पीड़ा से जूझ रही इस गाय पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नागरिकों ने तुरंत स्थानीय पत्रकार श्री काशीजी बालपाड़े को इसकी सूचना दी। बेजुबान की तकलीफ को समझते हुए, पत्रकार काशीजी बालपाड़े ने बिना कोई समय गंवाए पशु चिकित्सालय में संपर्क किया और अधिकारियों को मौके की पूरी स्थिति से अवगत कराया।

*त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची टीम* 

सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग ने तत्काल प्रभाव से कदम उठाया। गाय की मदद के लिए डॉ. गोविंदा धुर्वे के नेतृत्व में एक टीम फौरन संतोषी माता वार्ड पहुंची। इस टीम में डॉ. धुर्वे के साथ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी (AVFO) श्री एच. आर. दिगर्स, एवीएफओ श्री मनोहर उइके और श्री सोहन भादे शामिल थे।

*बेसहारा गाय का सफलतापूर्वक कराया गया प्रसव* 

डॉक्टरों एवं उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर अत्यंत संवेदनशीलता और सूझबूझ के साथ मोर्चा संभाला। सड़क पर ही आवश्यक व्यवस्थाएं कर डॉक्टरों की इस प्रशिक्षित टीम ने गाय का सुरक्षित प्रसव कराया। जन्म के बाद नवजात बछड़े और गाय दोनों की स्थिति पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित है।

पशु चिकित्सा विभाग के डॉ. गोविंदा धुर्वे, श्री एच. आर. डिगरसे , श्री मनोहर उइके और श्री सोहन भादे की इस त्वरित और निस्वार्थ सेवा की स्थानीय लोग भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं। साथ ही, समय पर सूचना देने वाले जागरूक नागरिकों और पत्रकार काशीजी बालपाड़े के प्रयासों को भी सराहा जा रहा है। यह घटना इस बात का प्रमाण है कि यदि समाज और प्रशासन मिलकर काम करें, तो बेजुबान जानवरों के प्रति भी एक सुरक्षित और संवेदनशील माहौल का निर्माण किया जा सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।