*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*।

पांढुर्णा शहर के एमपीबी कॉलोनी के पास सड़क मार्ग पर पांढुर्णा की ओर मोटर साइकिल पर आ रहे दो युवक सड़क पर बने गहरे गड्ढे से एवं ब्रेकर से उछलकर जा गिरेने की हादसा घटित हुआ। सड़क दुर्घटना संबंध सूत्रों एवं जानकारों से मिली जानकारी मुताबिक इस सड़क हादसे में मोटर साइकिल पीछे बैठे युवक उमेश पिता मनोहर कोरर्ड उम्र 27 साल निवासी ग्राम पंचायत पारडी एवं मोटर साइकिल चालक युवक जय गोलाईत उम्र 30 साल निवासी ग्राम पंचायत पारडी बताया गया। दोनों घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े रहे। क्रिकेट खेलने एम पी एल मैदान पर जा रहे क्रिकेट खिलाड़ि युवकों द्वारा दोनों घायल युवकों को अपने मोटर साइकिल पर बिठालकर पांढुर्णा सिविल अस्पताल लाया गया। इस सड़क हादसे में मोटर साइकिल पर पीछे बैठे युवक उमेश कोरर्ड के सिर पर गंभीर चोटे आई एवं बेहोशी के हालात में होने से युवक को प्राथमिक उपचार उपरांत सिविल अस्पताल डॉ द्वारा नागपुर रेफर करने की सलाह दी गई। इस सड़क हादसे में मोटर साइकिल चालक युवक को मामूली चोट आई है। सड़क हादसे के संबंध में मोटर साइकिल चालक युवक द्वारा सड़क पर बने गहरे गड्ढे एवं ब्रेकर से उछलकर सड़क दुर्घटना घटित होने की बात सामने आई। इस सड़क हादसे के संबंध में गंभीर रूप से घायल युवक के परिजनों को सूचना देने की बात कही गई। सड़क हादसे की पुलिस विभाग द्वारा घायल युवक द्वारा विस्तृत रूप से पूछताश कर जांच पड़ताल की जा रही।









