पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा

*पांढुर्णा जिला कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार ग्रामीण द्वारा लचर स्वास्थ व्यवस्था को सुधार लाने पांढुर्णा जिला कलेक्टर जनसुनवाई में गुहार लगाई बताया कि पांढुर्णा जिले ग्राम पंचायत सिवनी स्वास्थ्य केंद्र में 18 माह से पदस्थ डॉ साहब श्रीवास उमरेडकर केवल एक महीने में 1 या 2 बार ही स्वास्थ केन्द्र में उपस्थित दर्ज कराने की बात में सिवनी ग्रामीणों द्वारा सामने आई है। सिवनी ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर साहब की प्रतिदिन उपस्थिति नहीं रहने से स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीण महिलाओं की डिलीवरी भी पांढुर्णा या नागपुर रेफर करने की बात सामने आई है। सिवनी स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित स्टॉप भी ग्रामीणों का सलाह उपचार कर पांढुर्णा सिविल अस्पताल जाने सलाह देकर रवाना किया जा हैं।ग्रामीणों का कहना है की हमने जिसकी शिकायत स्थानीय जनप्रतिनिधि को मौखिक रूप से स्वास्थ्य केंद्र लचर अव्यवस्था से अवगत कराया गया लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों स्थानीय जनप्रतिनिधि की उदासीनता से जिला कलेक्टर कार्यालय मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में गुहार लगाई सिवनी ग्राम स्वास्थ्य केंद्र की व्यथा एवं अव्यवस्था अवगत करवाया। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से सिवनी स्वास्थ्य केंद्र की लचर अर्थव्यवस्था पर अतिशीघ्र सुधार लाने गुहार लगाई ता की ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ एवं असुविधाओं से बचा जा सके।









