हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन सौसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष ,भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमुदाय , तिरंगे की शान और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निकली भव्य यात्रा प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

नांदनवाड़ी उपतहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा दिलाने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कायतोड आदिवासी समाज संघ ने की मांग एक दिवसीय धरना देकर सौंपा ज्ञापन

पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा

पांढुर्णा नांदनवाड़ी उपतहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर कोयतोड़ आदिवासी समाज संघ सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों,  सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने एकजुट होकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मध्यप्रदेश शासन से नांदनवाड़ी को शीघ्र पूर्ण तहसील घोषित करने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि नांदनवाड़ी वर्तमान में जिला पांढुर्णा की एक महत्वपूर्ण उपतहसील है तथा आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के साथ-साथ आसपास के अनेक गांवों का प्रमुख केंद्र भी है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि पूर्व में तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा पांढुर्णा जिले के गठन के समय नांदनवाड़ी को तहसील बनाए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक इसे पूर्ण तहसील का दर्जा नहीं मिल पाया है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि नांदनवाड़ी भौगोलिक, प्रशासनिक एवं जनसंख्या की दृष्टि से तहसील बनने की सभी आवश्यक योग्यताओं को पूरा करता है। बावजूद इसके पूर्ण तहसील का दर्जा न मिलने से क्षेत्र के लोगों को राजस्व, प्रशासनिक एवं अन्य शासकीय कार्यों के लिए दूर-दराज के स्थानों पर जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों का कहना है कि नांदनवाड़ी आदिवासी बहुल क्षेत्र का प्रमुख केंद्र है, लेकिन अभी भी विकास की मुख्यधारा से अपेक्षित रूप से नहीं जुड़ पाया है। यदि इसे पूर्ण तहसील का दर्जा प्रदान किया जाता है तो प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी, शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर कोयतोड़ आदिवासी समाज संघ के जिला अध्यक्ष अजय धुर्वे, उपाध्यक्ष शिवसागर वरकड़े, ब्लॉक नांदनवाड़ी अध्यक्ष अजय उईके, नांदनवाड़ी सरपंच सुधाकर वरकड़े, निलेश कोडापे, राजदीप शैडे, राहुल उईके, बिंतूलाल कुशराम सहित बड़ी संख्या में समाजजन, मातृशक्ति, युवा साथी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांढुर्णा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा , देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान तहत हुआ आयोजन

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।