*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र की खबरे एवं विज्ञापन प्रकाशित करने संपर्क करें 6262250843 )

पांढुर्णा प्रभारी कलेक्टर पांढुर्णा श्री अग्रिम कुमार के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत आबकारी वृत्त पांढुर्णा द्वारा ग्राम नीलकंठ, लहरा एवं मरकावाड़ा में अवैध शराब के अड्डों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान नालों एवं जंगल में झाड़ियों के पास अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब निर्माण के लिए पन्नियों एवं ड्रमों में एकत्रित लगभग 600 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। महुआ लाहन का सैंपल लेकर शेष लाहन को निर्मूल्य होने के कारण विधिवत नष्ट किया गया।
इस कार्यवाही के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्यवाही में वृत्त प्रभारी अनिकेत पटेल एवं आरक्षक मुकेश रहांगडाले उपस्थित रहे।









