*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र की खबरे एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )

पांढुर्णा राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 17 आवेदकों की समस्याएं सुनीं गई।
आयोजित जनसुनवाई में जिले के शहरी, ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, भू-अधिकार पट्टा, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ तथा खसरा-नक्शा दुरुस्ती से संबंधित मामले शामिल रहे।कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी आवेदनों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरण दर्ज कर शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर कार्यालय जनसुनवाई के दौरान वर्षा वंजारी निवासी नांदनवाड़ी तहसील पांढुर्णा द्वारा आंगनवाड़ी सहायिका पद पर चयन उपरांत पदभार दिलाए जाने एवं चयन प्रक्रिया पर लगाई गई निराधार आपत्ति के निराकरण, सरपंच एवं सदस्य ग्राम पंचायत पठारा जनपद पंचायत पांढुर्णा द्वारा ग्राम दिघोरी में पेयजल हेतु ट्यूबवेल खनन, कुन्ती लाडके निवासी ग्राम पंधराखेड़ी तहसील पांढुर्णा द्वारा पति का मृत्यु प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने, तारा दर्याव निवासी दुधा तहसील-जिला पांढुर्णा द्वारा नक्शा बटांकन सुधार प्रकरण में तत्काल कार्रवाई, प्रभाकर पाटील निवासी ग्राम कुकड़ीखापा पांढुर्णा द्वारा कोटवारी पारिश्रमिक में प्राप्त भूमि का रास्ता दिलाए जाने, किरण सोनवाने निवासी ग्राम दाडीमेटा पांढुर्णा द्वारा पुत्री के आधार कार्ड में नाम सुधार, साहेबलाल माटे निवासी गौरीढाना द्वारा कृषि भूमि तक आने-जाने के वैध मार्ग में उत्पन्न बाधा को हटाने तथा रिखधचन्द्र बामना द्वारा ग्राम गड़खापा, पटवारी हल्का नंबर 53, राजस्व निरीक्षक मंडल पांढुर्णा स्थित भूमि के राजस्व अभिलेख में दर्ज जाति को ब्राम्हण के रूप में सुधार किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए गए।कलेक्टर ने सभी प्रकरणों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई मे इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी , अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, प्रभारी तहसीलदार पांढुर्णा सुश्री प्रेक्षा पाठक, प्रभारी सीईओ जनपद पांढुर्णा श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा आवेदनों पर सुनवाई की।









