*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा *
( आपके आस पास क्षेत्र की खबरे एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें 6262250843 )

पांढुर्णा छिंदवाड़ा सांसद श्री बंटी विवेक साहू जी ने दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद मंगलवार को सुबह जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा पहुंचकर विगत दिनों छिन्दवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के समीप हुए दुखद एवं हृदय विदारक भीषण सड़क दुर्घटना में घायल हुए पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान सांसद श्री साहू ने घायलों से मुलाकात करते हुए जहा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली वहीं मौके पर मौजूद मेडिकल कॉलेज के डीन डाॅ. अभय सिन्हा सहित चिकित्सकों से मरीजों के उपचार की जानकारी लेते हुए सभी घायल मरीजों का बेहतर से बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने घायल मरीजों से कहा कि भाजपा सरकार सभी घायलों एवं उनके परिवार के साथ है, किसी के भी इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, श्रीमती लीला बजोलिया, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक डॉ. कृष्ण हरजानी, नगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष बिट्टू मंडराह, रवि मालवी, श्रीमती माया बंदेवार सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता, भर्ती मरीजों के परिजन एवं डॉक्टरों की टीम एवं नर्सिंग स्टॉफ मौजूद रहे।









