*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )

पांढुर्णा जिले के तहसील ससौर क्षेत्र में बजाज से राजना गढ्ढो में तब्दील जर्जर सड़क की मरम्मत मांग को लेकर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्री सोपान कोहलेजी के नेतृत्व में युवाओं और स्थानीय निवासियों ने बजाज से राजना मार्ग की खस्ताहाल स्थिति और लंबे समय से प्रशासनिक अनदेखी के विरोध में आज लोक निर्माण कार्यालय सौसर मे धरना-प्रदर्शन किया।
लोक निर्माण विभाग कार्यालय सौसर परिसर में धरने पर बैठे मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सोपान कोहले ने कहा कि बजाज से राजना सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे आए दिन राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। प्रशासन जनता की समस्याओं को लेकर कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस प्रदर्शन की उग्रता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के एस डी ओ श्री सुधांशु चौरसियाजी मौके पर पहुंचे और उन्होंने 7 दिन के भीतर सड़क की मरम्मत कार्य शुरू कराने का मौखिक ठोस आश्वासन दिया। अधिकारियों के इस आश्वासन के बाद युवा कांग्रेस ने जनहित को ध्यान में रखते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव सोपान कोहले ने लोक निर्माण विभाग को दी दो टूक कड़ी चेतावनी
युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव सोपान कोहले ने विभाग को दो टूक कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दिए गए आश्वासन के समय सीमा के भीतर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो आगामी दिनों में लोक निर्माण कार्यालय के भीतर इससे भी उग्र और उथल-पुथल मचाने वाला आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस धरना प्रदर्शन आंदोलन में प्रमुख ये पांढुर्णा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाज सेवी श्री विजय घाटोडजी दिपक इगोलेजी निवृत्ति कोहलेजी पवन उपासेजी रत्नाकर ठाकरेजी निखिल रायजी मनिष सोमकुवरजी चरण धुर्वेजी योगेश बनाईतजी प्रकाश मांगेजी इमरान शेखजी रामजी बनके नरेंद्र घाटोडेजी किशोर सातपुतेजी प्रहलाद गोहितेजी कोमल भालेरावजी मयुर फोलेजी प्रदिप चौरेजी आदित्य फोलेजी सुभाष धारपुरेजी गुणवत मेश्रामजी आकाश उइकेजी मोरेश्वर सितकारेजी प्रवीण ठाकरेजी अतुल कोघेजी भादुलाल कुमरेजी विशाल उइकेजी राजेश सोमकुवरजी निलेश पाटनकरजी एवं अन्य युवक कांग्रेस संगठन पदाधिकारी कार्यकर्ता इस धरना प्रदर्शन आंदोलन मुख्य रूप उपस्थिति रहे।









