सौसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष ,भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमुदाय , तिरंगे की शान और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निकली भव्य यात्रा प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

50 से 60 वर्षों से शासकीय वन एवं राजस्व भूमि पर काबिज़ किसानों को वनभूमि के पट्टे देने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने उठाई मांग 15 दिनों में प्रशासन करें कार्यवाही पांढुरना सीईओ को ज्ञापन सौंप रखी मांग

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुरना जिला मुख्यालय पर किसानों एवं आम नागरिकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जिला अध्यक्ष सुनील इरपाची के नेतृत्व में सोमवार 29/06/2026 को पांढुर्णा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के दौरान किसानों से जुड़े विभिन्न मामलों का 15 दिनों के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने  मांग की गई। साथ ही वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत वनभूमि एवं राजस्व भूमि पर वर्षों से काबिज किसानों को पट्टा देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जिला अध्यक्ष सुनील इरपाची ने अपने ज्ञापन में बताया गया कि जिले के अनेक किसान पिछले 50 से 60 वर्षों से शासकीय वन एवं राजस्व भूमि पर खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। इन किसानों के पास आजीविका का कोई अन्य साधन नहीं है। इसके बावजूद वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत उन्हें अब तक भूमि का वैध पट्टा नहीं मिला है। पार्टी ने मांग की कि पात्र किसानों को नियमानुसार शीघ्र पट्टे प्रदान किए जाएं। पार्टी के अनुसार वन विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को इस वर्ष भूमि पर बोनी नहीं करने और कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि किसानों ने वर्षों पहले बंजर एवं पथरीली भूमि को मेहनत कर कृषि योग्य बनाया है। किसानों का कहना है कि वे भूमि नहीं छोड़ेंगे और शासन उनकी समस्या का शीघ्र समाधान करे। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने यह भी मांग की कि निलकंठ, धावड़ीखापा, टेमनीकला, बेलगांवडी, ढोलखापा, रैयत, सिलदेवानी, डुडेवानी एवं भरकावाड़ी सहित अन्य ग्रामों के वनभूमि पर काबिज किसानों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि जिले के किसान एवं आम नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से राजस्व, पंचायत, कृषि तथा अन्य विभागों के कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। अनेक आवेदन महीनों से लंबित पड़े हैं, जिससे लोगों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अध्यक्ष सुनील इरपाची ने कहा कि आगामी 15 दिनों के भीतर किसानों एवं आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी किसानों के हित में लोकतांत्रिक एवं चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।