*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुरना नगर तीनशेर चैक पर स्थित बीएसएनएल के टावर पर सोमवार शाम से चढ़ा व्यक्ति तीसरे दिन भी नीचे नहीं उतरा। उसके टावर पर डटे रहने से प्रशासन की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को व्यक्ति की स्थिति और गतिविधियों की सटीक जानकारी जुटाने के लिए प्रशासन ने ड्रोन तकनीक का सहारा लिया। छिंदवाड़ा से आई टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से टावर के ऊपरी हिस्से का निरीक्षण किया। उड़ान के दौरान व्यक्ति की तस्वीरें और वीडियो रिकार्ड किए गए, जिनमें वह टावर पर बैठा नीचे की गतिविधियों पर नजर रखते हुए दिखाई दिया। प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा टॉवर पर चढ़े व्यक्ति के हर पल की हर हलचल पर अपनी कड़ी नजरे बनाए रखें हैं। बीएसएनएल टावर के आस पास के क्षेत्र में दिन रात पुलिस प्रशासन टिम तैनात नजर देखने में आया है।









