*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा जिले के छोटे से गाव गौरीढाना के निवासी और एक कृषक परिवार के कृषक श्री झलकसिंग इवनाती जी माता फूलवंती इवनाती के पुत्र रोहित इवनती जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल से सूबेदार सब इंस्पेक्टर स्टेनोग्राफर के पद पर चयन होकर अपने लक्ष्य को हासिल कर परिवार,आदिवासी समाज एवं जिले का नाम रोशन किया। श्री रोहित इवनाती की शुरुआती शिक्षा अपने ही गाव गौरीढाना के ही शासकीय विद्यालय में हुई। इसके बाद उन्होंने आगे के अध्ययन के लिए नान्दनवाड़ी शासकीय विद्यालय से आगे की पढ़ाई जारी रखी, कॉलेज के लिए बैतूल एवं ” iti स्टेनो”छिंदवाड़ा रहकर पढ़ाई जारी रखी,जहा उन्होंने अपनी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने अध्ययन और अध्यापन को प्राथमिकता दी। उन्होंने बताया कि उसी के परिणाम स्वरूप मैने मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की परीक्षा में पहले ही प्रयास में यह सफलता अर्जित की है।और साथ एसटी कैटेगरी प्रथम स्थान (स्पेशल ब्रांच )में प्राप्त किया। जिसका श्रेय उन्होंने अपने माता, पिता,भाई ,बहन एवं पत्नी ,गुरुजनों को दिया जो उन्हें हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर के लिए प्रेरित करते है। .मुख्य रूप से उपस्थित क्षेत्रीय विधायक श्री.नीलेश उइके जी, पूर्व विधायक एवं INC जिला अध्यक्ष श्री.जतन उइके जी कायटोड आदिवासी छात्र संघटन जिला अध्यक्ष श्री अजय रामजी धुर्वे जी, कायटोड आदिवासी छात्र संघटन जिला उपाध्यक्ष श्री शिवसागर वरखड़े , सरपंच श्रीमति सुलचना इवनाती, श्री.नीलेश कोड़ापे जी, सुखदेव इवनाती जी श्री चेतन साहू जी , श्री शेषराव वट्टी जी श्री देवराव इवनाती जी श्री प्यारेलाल धुर्वे जीश्री अरुण कवड़ेती जी , श्री प्रवीण धुर्वेजी , यश साहू जी एवं गांव के नागरिक गण उपस्थित रहे।









