*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा जिला स्तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति की बैठक दिनांक 22 जुलाई 2026 को नगरपालिका सभाकक्ष में कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई , बैठक में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पांढुर्णा, पिपला, मोहगांव लोधीखेडा एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी पांढुर्णा,सौंसर, पिपला, मोहगांव, लोधीखेडा एवं सभी नगरीय निकाय के उपयंत्री उपस्थित रहे । बैठक में अमृत 2.0 योजना, अमृत हरित महाअभियान, नगरीय क्षेत्र में शुुुध्द पेयजल उपलब्धता एवं स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत समीक्षा की गई समीक्षा के दौरान कलेक्टर महोदय, द्वारा अमृत 2.0 योजना अंतर्गत नगरीय निकायों चल रहे जलप्रदाय, वॉटर बॉडी रिज्युवेनेशन, डेवलपमेंट आफ पार्क के निर्माण कार्यो को गुणवत्ता पूर्ण एवं शीघ्र पूर्ण किया जाना, अमृत हरित महाअभियान में जिले को प्राप्त लक्ष्य 62295 की शत प्रतिशत पूर्ति किये जाने, एवं नगरीय क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में शुध्द जलप्रदाय किये जाने हेतु आदेशित किया गया साथ ही समय समय पर टंकी एवं कुओं की साफ सफाई किये जाने हेतु आदेशित किया गया, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत एमआरएफ सेंटर, लिक्विड वेस्ट मेनेजमेंट, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन अंतर्गत चल रहे कार्यो की सतत मानिटरिंग एवं समय सीमा में कार्य पूर्ण किये जाने के संबध में सभी नगरीय निकायों को आदेशित किया गया ।









