*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में शुक्रवार को आबकारी वृत्त पांढुर्णा के अंतर्गत ग्राम नीलकंठ, गुजरखेड़ी एवं कुकड़िखापा में अवैध शराब के अड्डों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान नालों एवं जंगल में झाड़ियों के समीप हाथ भट्टी से महुआ शराब निर्माण के लिए पन्नियों एवं ड्रमों में संग्रहित लगभग 600 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। आबकारी अमले द्वारा महुआ लाहन का विधिवत सैंपल लेकर शेष लाहन को निर्मूल्य होने के कारण मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(च) के अंतर्गत कुल 03 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए हैं।
उक्त कार्रवाई में वृत्त प्रभारी अनिकेत पटेल तथा आबकारी आरक्षक मुकेश राहांगडाले एवं अंकुश मरावी उपस्थित रहे।









